मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजकल महागठबंधन, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं द्वारा तथाकथित ‘माई-बहिन योजना’ का फॉर्म भोली-भाली ग्रामीण महिलाओं से भरवाया जा रहा है। यह सिर्फ ठगैती एवं झांसेबाजी है।
विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि किसी भी योजना को पहले सरकार द्वारा मंजूरी दी जाती है। उसके बाद संबंधित विभाग द्वारा उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया निर्धारित की जाती है। उसके बाद सरकारी कर्मियों द्वारा संभावित लाभार्थियों से सरकारी प्रपत्र भरवाया जाता है। तभी कोई लाभार्थी योजना के सही लाभ के हकदार होते हैं। महिलाओं एवं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को भ्रमित करके ‘माई-बहिन योजना’ का फाॅर्म भरवाना बिल्कुल उनके साथ धोखाधड़ी है।
