उत्तराखंड का ऋषिकेश योग, आध्यात्म और शांति की नगरी के रूप में पहचाना जाता रहा है. गंगा तट पर बसा यह शहर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था और सुकून का केंद्र रहा है, लेकिन यहां बढ़ते अपराध ने चिंता बढ़ा दी है. लोकल 18 के साथ बात करते हुए स्थानीय निवासी राजेंद्र कहते हैं कि ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा. स्थिति बदलती दिख रही है. बीते कुछ सालों में शहर के अलग-अलग इलाकों से आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं. क्या शहर की शांति अब खतरे में है, देखिए ये रिपोर्ट.
‘ऐसा पहले कभी नहीं देखा’, बढ़ते अपराध से खतरे में ऋषिकेश की पहचान, सुकून खो रही योग नगरी
