ऋषिकेश का गीता भवन मुफ्त, फिर भी श्रद्धालुओं से हो रही ऑनलाइन ठगी.. जानें कौन कर रहा खेल

Spread the love

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान ऋषिकेश घूमने आए अंकित ने बताया कि वह ऋषिकेश के गीता भवन में रुके हुए हैं. उन्होंने कहा कि यहां ठहरने की सुविधा पूरी तरह फ्री है. किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग या भुगतान की जरूरत नहीं पड़ी. वे सीधे गीता भवन पहुंचे, आधार कार्ड दिखाया और कुछ ही देर में उन्हें कमरा मिल गया