Best Time to Visit in Rishikesh: ऋषिकेश में मार्च का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है. यहां का तापमान फिलहाल बहुत संतुलित है, जिससे पर्यटकों को न तो ज्यादा गर्मी लग रही है और न ही पहाड़ों जैसी ठंड. गंगा किनारे की ठंडी हवा और हल्की धूप के कारण बड़ी संख्या में लोग वीकेंड पर ऋषिकेश पहुंच रहे हैं. चाहे आपको गंगा आरती देखनी हो, योग करना हो या राफ्टिंग का आनंद लेना हो, मार्च का यह मौसम इन सभी के लिए एकदम सही है.
Rishikesh Trip: न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा ठंड, पर्यटकों के लिए ऋषिकेश घूमने का मार्च है सबसे सही समय
