Rishikesh News: आंशिक रूप से खुला ऋषिकेश का ग्लास ब्रिज, पर ‘ग्लास वॉक’ के लिए अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार, जानें वजह?

Spread the love

Rishikesh Glass Bridge Update: ऋषिकेश घूमने आने वालों के लिए एक खुशखबरी है. गंगा नदी के ऊपर बन रहा देश का शानदार ‘ग्लास ब्रिज’ अब आंशिक रूप से खुल गया है. हालांकि अभी इसके केवल सड़क वाले हिस्से से आने-जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी भव्यता देखकर ही पर्यटक दंग रह जा रहे हैं. कांच वाले हिस्से पर अभी आखिरी दौर का फिनिशिंग काम चल रहा है. जानिए कब तक यह ब्रिज पूरी तरह से खुल जाएगा और क्यों बिहार से आए पर्यटक भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.