सोनीपत में लूट-मर्डर के आरोपियों की पहचान पर इनाम मिलेगा:DG हरियाणा ने की ₹1 लाख की घोषणा, घर में घुसे थे 4 बदमाश

Spread the love

सोनीपत जिले के गांव मल्ला माजरा में बुधवार देर रात घर में घुसकर लूट कर युवक की हत्या मामले में आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। ऐसे में आरोपियों की पहचान के लिए हरियाणा पुलिस डीजी की तरफ से एक लाख के इनाम की घोषणा की गई है। चार हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर पहले लूटपाट की और फिर विरोध करने पर 35 वर्षीय युवक साहिल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने आरोपियों की पहचान बताने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं, जबकि गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… घटना के बाद मां सदमे में, बड़ा बेटा वायु सेना में है पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद महिला सुनीता बेहद सदमे में बताई जा रही है। साहिल गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता था। वह विवाहित था। अपने परिवार में वही मुख्य सहारा माना जाता था। साहिल का बड़ा भाई भारतीय वायुसेना में है। आरोपियों की पहचान पर एक लाख का इनाम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने बड़ा कदम उठाते हुए उनकी पहचान बताने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मामले में पुलिस का दावा है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा करेगी।