बलरामपुर : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Spread the love

उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि, सभी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। बैठक में अवैध अतिक्रमण, विवादित-अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, त्रुटी सुधार, सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक किसान पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का समय से पंजीयन कराने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, सहित सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।