IIT बाबा की शादी से घर में लौटी रौनक:झज्जर में खुशियों का माहौल, मां ने करवाया सत्संग, महिलाओं ने किया डांस

Spread the love

झज्जर जिले के चर्चित चेहरे “IIT बाबा” उर्फ अभय की शादी के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल लगातार बना हुआ है। वर्षों बाद बेटे की शादी के बाद घर लौटने की खुशी में परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। इसी खुशी को साझा करने के लिए अभय की मां शीला देवी ने अपने झज्जर स्थित सुभाष नगर आवास पर भव्य सत्संग का आयोजन करवाया। जिसमें शहर और आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सत्संग के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान से अभय और उनकी पत्नी प्रतीका के उज्जवल भविष्य की कामना की। माहौल इतना उत्साहपूर्ण रहा कि कई महिलाएं भजनों की धुन पर झूमती और नृत्य करती भी नजर आईं। इस दौरान पड़ोस की महिलाएं भी परिवार के साथ खुशियां साझा करती दिखाई दी। मां शीला देवी के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी, वह हर पल इस आयोजन को एंजॉय करती नजर आई। पड़ोसी बोले- घर में फिर लौटी रौनक पड़ोस की महिलाओं ने कहा कि “सालों बाद इस घर में इतनी बड़ी खुशी आई है। अब ऐसा लग रहा है कि घर में रौनक लौट आई है। भगवान इस परिवार को किसी की नजर न लगे। पूरे इलाके में इस आयोजन को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। महाकुंभ से वायरल IIT बाबा चर्चा में आए गौरतलब है कि “IIT बाबा” उर्फ अभय हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होकर सुर्खियों में आए थे। उनकी सादगी और अलग जीवनशैली ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई थी। झज्जर जिले के सासरोली गांव के रहने वाले अभय का परिवार फिलहाल झज्जर के सुभाष नगर में रहता है। गांव-शहर दोनों जगह निभाई परम्पराएं शादी के बाद अभय अपने गांव सासरोली भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाया। इसके बाद झज्जर स्थित घर पर लौटकर परिवार ने खुशी में सत्संग का आयोजन किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जश्न का माहौल, मां की खुशी का नहीं ठिकाना बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही घर में लगातार कार्यक्रम और खुशी का माहौल बना हुआ है। मां शीला देवी के लिए यह पल बेहद खास हैं। वह अपने बेटे की शादी के बाद हर रस्म को पूरे उत्साह के साथ निभा रही हैं। कुल मिलाकर, IIT बाबा की शादी के बाद झज्जर में उनके घर खुशियों का सिलसिला जारी है और यह परिवार अब एक नई शुरुआत के साथ आगे बढ़ रहा है। 15 फरवरी को मंदिर में और 19 को कोर्ट मैरिज की
शादी को लेकर अभय सिंह ने बताया- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं थी। 15 फरवरी को हमने हिमाचल के अघंजर महादेव मंदिर में जाकर शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की। पत्नी ही आज मुझे यहां लेकर आई हैं। बैंक में KYC भी करानी थी। पत्नी बोलीं- सनातन यूनिवर्सिटी बनाएंगे
पत्नी प्रीतिका ने कहा- अभय काफी सरल नेचर के हैं। वो बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं कर्नाटक से हूं और इनसे एक साल पहले मिली थी। मैंने इंजीनियरिंग कर रखी है। अब हम सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाएं। यहां अध्यात्म से जुड़े गुरु, साधक एक जगह पर यूनाइट करने की कोशिश है। हम झज्जर में सास-ससुर और परिवार वालों से मिलने आए हैं।