संतुलन पर बल: कुलपति प्रो. सिंह
सोनीपत, 17 अक्टूबर । दीनबंधु
छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में छात्र कल्याण विभाग द्वारा
रेट्रो म्यूजिकल नाइट का गुरुवार की रात आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय
के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. मनोज राय रहे। कार्यक्रम
का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कुलपति
प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त
करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास को भी प्रोत्साहित
करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी आंतरिक प्रतिभा अभिव्यक्त
करने का अवसर देते हैं और उन्हें टीम भावना, अनुशासन व सृजनात्मक सोच की दिशा में आगे
बढ़ाते हैं। उन्होंने संगीत को शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि संगीत व्यक्ति
के भीतर सामंजस्य, संवेदनशीलता और मानसिक संतुलन का विकास करता है।
मुख्य
अतिथि डॉ. मनोज राय ने कहा कि आज के युवाओं को भारतीय संगीत परंपरा से गहराई से जुड़ा
देखना सुखद है। छात्रों ने जिस समर्पण और निष्ठा से प्रस्तुति दी, वह प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में संगीत समिति गूँज के छात्र-छात्राओं
ने बीते युग के अमर गीतों को नए अंदाज में प्रस्तुत किया। नीले नीले अंबर पर और हे
मालिक तेरे बंदे हम जैसे सदाबहार गीतों ने
पूरे सभागार को संगीत की मधुरता में डुबो दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से
कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर
पर डीएसडब्ल्यू डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ. आरती
देवेश्वर, संकाय संयोजक डॉ. कविता राठी, डॉ. मनोज पवार, प्रो. सुमन, प्रो. अंजू, डॉ.
रीति, डॉ. सुदेश, डॉ. आनंद, डॉ. विजय तोमर, डॉ. राजेंद्र मिल्क और सुरक्षा अधिकारी
डॉ. सर्वजीत सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम
में छात्रों की भारी भीड़ रही और वातावरण संगीत, उत्साह तथा सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर
रहा।
