कानपुर में एक रिटायर फौजी ने पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बखरिया गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। वारदात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दी। पुलिस ने बताया- प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। 2 तस्वीरें देखिए- पुलिस सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची तो वहां दो लाशें मिली
एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई। पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिसवाले घर के अंदर गए तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पति द्वारा पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि चेतराम पासवान रिटायर होने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। चार महीने पहले ही चेतराम ने घर बनवाया था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। खबर अपडेट की जा रही है…
पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की:खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात
