झज्जर सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत:वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पर खेत में जा रहा था; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

झज्जर जिले के गांव रूढ़िवास में बीती देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी से रिटायर्ड 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति देर शाम खेत की ओर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान व्यक्ति की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामपाल पुत्र श्योराम निवासी रूढ़िवास के रूप में हुई है। घटना बीती देर शाम गांव के ही मेन रोड पर हुई। जिसके कारण रामपाल गंभीर रूप से घायल हसो गया। रामपाल का भाई जिले सिंह उसे इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। वहीं इलाज के दौरान रामपाल ने दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर जांच अधिकारी ने बताया कि रामपाल, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे, शुक्रवार देर शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के मैन रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। इलाज के दौरान हुई रामपाल की मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि रामपाल के भाई उन्हें अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। भाई की शिकायत पर मामला दर्ज इस मामले में जिले सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।