रिटायर्ड डिप्टी CMO की पुत्रवधु ने किया सुसाइड:हत्या का आरोप, यमुनानगर में घर में तोड़फोड़, पुलिस से धक्का-मुक्की

Spread the love

यमुनानगर में रिटायर्ड डिप्टी सिविल सर्जन डॉ अरूण गोयल की 40 वर्षीय पुत्रवधू ने आज रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही मायके वाले करनाल से यमुनानगर पहुंचे और जोरदार हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी को करीब 3 साल से परेशान किया जा रहा था और अब उसे मार दिया। गुस्साए मायके वालों ने डाॅ. अरूण गोयल के घर पर पहुंचकर शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम कक्ष के बाहर पुलिस की गाड़ी में बैठे मृतका के पति को बाहर खींचने के प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ काफी धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस उसे वहां से लेकर चली गई। इसके बाद परिजन सीधा डॉ. अरूण गोयल के घर पहुंचे और वहां पर तोड़फोड़ की। ऐसे में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा स्थिति संभाली। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंचे करनाल के माडल टाउन निवासी अशोक जैन ने बताया क उन्होंने 2006 में अपनी बेटी वंशिका की शादी जगाधरी के गुलाबनगर कालोनी निवासी डॉ.अरुण गोयल के बेटे करण गोयल से की थी। करण की जगाधरी में बर्तन की फैक्ट्री है और उसके पिता डॉ. अरूण रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ हैं। इस शादी से बेटी को 1 बच्चे हैं। उनके पास आज दोपहर करीब 1 बजे बेटी के ससुराल से फोन आया कि वंशिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे तुरंत परिजनों के साथ यमुनानगर पहुंचे। यहां पर आकर देखा तो उसकी बेटी का शव जगाधरी के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा हुआ था। मारने के बाद फंदे पर लटकाने का आरोप उन्होंने जब ससुराल वालों से पूछा तो वे बार-बार यही कहते रहे कि वंशिका ने बाथरूम में फंदा लगाया है। अशोक जैन ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले 3 साल से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे ताने दिए जाते थे। किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस बारे में बेटी ने कई बार बताया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई। इसके बावजूद पति व उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। अब उन्हें बेटी की मौत के बारे में पता लगा। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। पोस्टमॉर्टम कक्ष के बाहर पुलिस से धक्का मुक्की, घर में तोड़फोड़ जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर वंशिका के मायके वाले उसके पति करण गोयल को देखकर भड़क गए। पुलिस ने बचाव के लिए उसे तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाया, लेकिन गुस्साए परिजनों ने भागकर पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और करण को जबरन बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस के साथ भी काफी धक्का मुक्की हुई। इसके बाद परिजन सीधा डॉ अरूण गोयल के घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने घर के शीशे और फोटो भी तोड़ी। ऐसे में भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद परिजन घर से बाहर निकले। पुलिस मामले की कर रही जांच मामले के जगाधरी सिटी थाना से जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुसाइड की सूचना मिली थी। उसकी बॉडी को परिजन पहले ही सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर पहुंच चुके थे। पुलिस भी सीधा पोस्टमॉर्टम कक्ष पर पहुंची है। मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर तथ्य जुटाए गए हैं। परिजनों की डिमांड पर शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल के द्वारा कराया जाएगा।