Bageshwar News: बागेश्वर के रिटायर्ड कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी ने देश सेवा की वर्दी उतारने के बाद भी अपने पैतृक गांव में युवाओं के लिए समाज सेवा की नई मिसाल कायम की है. नशे और बेरोजगारी में फंसे पहाड़ी युवाओं को सेना भर्ती की राह दिखाते हुए उन्होंने नौ वर्षों में 350 से अधिक युवाओं को भारतीय सेना और सुरक्षा सेवाओं में भर्ती कराया है. उनकी यूथ इंडिया एकेडमी युवाओं का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभा रही है.
रिटायर्ड कैप्टन ने नशे की गिरफ्त में कैद युवाओं की बदली जिंदगी, फ्री ट्रेनिंग से अब तक 350 को पहना चुके वर्दी
