सोनीपत में रिटायर फौजी ने नाबालिग से किया रेप:चार माह की गर्भवती हुई लड़की, तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा, आरोपी अरेस्ट

Spread the love

सोनीपत के सिटी थाना क्षेत्र में एक रिटायर आर्मी जवान पर पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी की उम्र 62 वर्ष है, जिसने अपनी उम्र और पद की गरिमा को ताक पर रखकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता की शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल जांच में हुआ खुलासा सिटी थाना के अंतर्गत एरिया में रहने वाली नाबालिग लड़की अचानक तबीयत खराब हो गई और जब ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो घबराए हुए परिजन उसे अस्पताल ले जाकर गए और उसकी मेडिकल जांच करवाई, तो रिपोर्ट देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि नाबालिग बच्ची चार माह की गर्भवती है। इस खुलासे के बाद जब बच्ची से भरोसे में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने पड़ोस में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व फौजी की करतूत के बारे में बताया। इसके तुरंत बाद परिजनों ने सिटी थाना पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है। ​पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा ​परिजनों की शिकायत मिलते ही सोनीपत पुलिस हरकत में आई और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व जवान को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब साक्ष्य जुटाने और मामले को मजबूती से कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं परिजन और स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी को उम्र या पूर्व सेवा के आधार पर कोई रियायत न दी जाए, बल्कि उसे ऐसी कठोर सजा मिले जो समाज के लिए एक कड़ा संदेश हो।