रेवाड़ी में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत:कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी गंभीर, बेटा RPF में कार्यरत

Spread the love

रेवाड़ी जिले में दिल्ली रोड पर हासांका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार रिटायर्ड वायुसेना के जवान की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। 10 दिन की छुट्‌टी पर आया था बेटा आरपीएफ जवान बेटे सतबीर ने बताया कि उसके पिता कृष्ण कुमार व माता सुरजी देवी किसी काम से रविवार को मोटरसाइकिल पर हासांका गए थे। शाम को वापसी के समय रेवाड़ी-दिल्ली रोड पर चढ़ते समय मोटरसाइकिल को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। 2012 में पिता रिटायर, बेटे को मिली नौकरी गांव गोकलगढ़ के कृष्ण कुमार 2012 में एयरफोर्स से रिटायर हुए थे। फिलहाल उनकी उम्र करीब 70 साल थी। पिता की रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले बेटे ने आरपीएफ सतबीर ने आरपीएफ जॉइन की थी। सतबीर फिलहाल गुजरात में पोस्टिड है। 10 दिन की छुट्‌टी लेकर सतबीर 6 फरवरी को ही घर आया था। छुट्‌टी खत्म कर नौकरी जॉइन करने से पहले सिर से पिता का साया उठ गया। सतबीर की दो बड़ी और एक छोटी बहन है तथा सभी शादीशुदा हैं।