रिटायर्ड लेखपाल के परिवार को बंधक बनाकर 50 लाख लूटे:गोरखपुर में बदमाश बोले-चाबियां दो, वरना बच्चों को मार दूंगा; 25 मिनट में वारदात

Spread the love

गोरखपुर में बदमाशों ने रिटायर लेखपाल और उनके परिवार को बंधक बनाकर 52 लाख की लूट की। सोमवार शाम करीब 7 बजे 4 नकाबपोश उनके घर में घुसे। कनपटी पर पिस्टल सटाकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। लेखपाल ने शोर मचाने की कोशिश की, तो पिस्टल की बट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। फिर उनके 2 पोतों के सिर पर पिस्टल लगाकर बोले- अलमारियों की चाबियां दे दो, वरना दोनों को मार डालूंगा। लेखपाल ने सभी चाबियां बदमाशों की दे दीं। 25 मिनट में बदमाशों ने तीन कमरों को खंगाला। इसके बाद 50 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और 2.5 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। बदमाश 2 बाइक से आए थे। घर के आसपास लगे सीसीटीवी में सभी कैद हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना एम्स थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… रिटायर लेखपाल के दरवाजा खोलते ही कनपटी पर पिस्टल सटाई
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र स्थित रजही मौर्या चौराहा पर रिटायर लेखपाल बालेंद्र (70) रहते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 7 बजे मेरी पत्नी ऊषा सिंह किचन में थीं। बहू कल्पना सिंह और छोटे भाई तेजबहादुर सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह भी वहीं थीं। इसी बीच मकान की घंटी बजी। मैंने सोचा कि दूध वाला आया होगा। मैं दरवाजा खोलने चला गया। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला एक नकाबपोश बदमाश ने मेरी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। इसके बाद वह मुझे घर के अंदर ले आया। उसके साथ उसके तीन साथी और घुस आए। बदमाशों ने किचन से सभी को बाहर निकलने को कहा। इसके बाद सभी को पिस्टल दिखाते हुए उनके सोने के जेवरात उतरवा लिए। फिर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। मैंने शोर मचाया तो मेरे सिर पर पिस्टल की बट मारीं। इससे मेरा सिर फट गया। मैं लहूलुहान हो गया। चाबी देने से मना किया तो पोतों को उठाया
बदमाशों ने अलामारी की चाबियां मांगी। मगर हम लोगों ने देने से मना कर दिया। तभी बदमाशों ने मेरे 2 पोतों को उठा लिया। उनके सिर पर पिस्टल लगाकर बोले- चाबियां दो, वरना दोनों को मार दूंगा। सभी लोग डर गए। इसके बाद घर की महिलाओं ने चाबियां दे दीं। बदमाशों ने घर के तीन कमरों में रखी अलमारियों को खोला और उसमें रखे जेवर और नकदी ले गए। फुटेज में बदमाश बाइक पर जाते दिखे
लेखपाल ने बताया कि मेरे छोटे भाई तेजबहादुर सिंह अंधे हैं। वह बरामदे में सो रहे थे। बदमाशों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बदमाशों के जाने के बाद लेखपाल ने पुलिस को सूचना दी। एम्स थाना पुलिस, एसपी सिटी अभिनव त्यागी और सीओ जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बदमाश बाइक से जाते हुए रहे हैं। बालेन्द्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की उम्र 22 से 25 साल रही होगी। ………………………. ये खबर भी पढ़िए- CA पत्नी बोली- पति नपुंसक, सुहागरात पर पता चला, ससुरालवालों ने कहा- जेठ से बच्चा पैदा करो आगरा में एक चार्टेंड एकाउंटेंट (CA) युवती की धोखे से एक नपुंसक युवक से शादी करा दी गई। शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी का यह बात पता चली। इसके बाद ससुराल वालों ने कहा कि बेटे का इलाज चल रहा, जल्द ही ठीक हो जाएगा। इसके 5 महीने बाद भी पति सही नहीं हुआ। इसके बाद ससुरालवाले युवती पर जेठ से बच्चा पैदा करने का दबाव बनाने लगे। पढ़ें पूरी खबर…