देश की सुरक्षा और शहीदों का सम्मान किसी भी खेल या आर्थिक लाभ से कहीं बड़ा है : अमीन पठान

Spread the love

उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ है और प्रधानमंत्री से भी यह मांग करते है कि वह आज होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को रद्द करवाए। ताकि देश की जन भावनाओं का सम्मान हो सके।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है। उनका पानी रोक दिया गया है। यहां तक की पाक नागरिकों को वीजा तक देना बंद कर दिया है। लेकिन एशिया कप में भारत की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रही है। जो पूरी तरह से गलत है। क्योंकि अब तक तो पाकिस्तान के आतंकवादियों की वजह से शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं की आंखों के आंसू तक नहीं सूखे हैं।

उनकी स्पष्ट मांग है कि बीसीसीआई और केंद्र की भाजपा सरकार इस मैच को रद्द करे तथा पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को पूरी तरह समाप्त किया जाए। राष्ट्र की सुरक्षा और शहीदों का सम्मान, किसी भी खेल या आर्थिक लाभ से कहीं बड़ा है।