स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से पिटाई से नाराज बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़ी गई। इससे आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले अलंकार अग्निहोत्री 2019 में PCS अफसर बने थे। उनकी 15वीं रैंक आई थी। 10 साल आईटी सेक्टर में काम करने के बाद एग्जाम क्वालीफाई किया था। अब तक क्या हुआ, जानिए-
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा:अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की चोटी खींचे जाने से नाराज थे
