‘लावारिस मिठाई’ में चूहा मार दवा थी, रिपोर्ट से खुलासा:छिंदवाड़ा के होटल में हत्या के इरादे से छोड़ी गई; दादा-पोती समेत 3 जानें जा चुकीं

Spread the love

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सामने आए चर्चित मिठाई कांड में खाद्य विभाग की पहली जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि लावारिस थैले में रखी मिठाई में बहुत ज्यादा मात्रा में आर्सेनिक (चूहे मार दवा) मिला हुआ था, जिससे मिठाई पूरी तरह जहरीली बन गई थी। 8 जनवरी को इसी मिठाई को खाने के बाद एक हफ्ते के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई थी। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के बाद अब यह माना जा रहा है कि मिठाई को जानबूझकर जहरीला बनाया गया था और यह कोई सामान्य मिलावट या खराब मिठाई का मामला नहीं है। मिठाई न तो खराब थी, न ही उसमें सामान्य मिलावट थी
खाद्य विभाग की रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि मिठाई न तो खराब थी और न ही उसमें सामान्य मिलावट थी। जांच में यह पुष्टि हुई है कि मिठाई में जानबूझकर जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे इसकी प्रकृति (गुण) पूरी तरह घातक हो गई। फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया कि तेज चूहा मार दवाई इस मिठाई में मिलाई गई थी। इसमें बड़ी मात्रा में आर्सेनिक मिला है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि यह नॉर्मल से ढाई सौ गुना ज्यादा है। यह सिर्फ किसी की जान लेने के लिए ही हो सकता है अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम की बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अब जबलपुर फोरेंसिक लैब से पोस्टमॉर्टम के बिसरा की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा कि मौत का सीधा कारण आर्सेनिक ही था या नहीं। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। लावारिस मिठाई किसने और किस मकसद से वहां रखी
पुलिस ने संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजन से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लावारिस मिठाई किसने और किस मकसद से वहां रखी थी। पुलिस बोली- मिठाई में जानबूझकर जहर मिलाया गया था
थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि खाद्य विभाग से मिठाई की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। रिपोर्ट में मिठाई में अत्यधिक मात्रा में आर्सेनिक पाए जाने की पुष्टि हुई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मिठाई में जानबूझकर जहर मिलाया गया था। फिलहाल पूछताछ जारी है। बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौतों की कड़ी और साजिश का पूरा सच सामने आ सकता है। अब जानिए जानलेवा आर्सेनिक क्या है?
आर्सेनिक एक बेहद जहरीला तत्व है। अगर यह शरीर में ज्यादा मात्रा में चला जाए तो नसों, त्वचा और अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। इससे गंभीर बीमारियां, बेहोशी और मौत तक हो सकती है। यह खबर भी पढ़ें… एक पीस मिठाई ने दादा-पोती को मार दिया एक थैला…जिसमें कोई मिठाई समेत कुछ सामान छोड़ गया। इस मिठाई को पांच लोगों ने खाया, जिसमें से तीन अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक पीस मिठाई ने दो परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। किसी के पिता तो किसी की बहन-बेटी अब उनके बीच नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…