Winter Tea Side Effects: सर्दियों में चाय पीने की आदत आम है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. दूध और चीनी वाली चाय कफ को बढ़ाती है और पाचन शक्ति को कमजोर कर सकती है. सर्दियों में अदरक, तुलसी और दालचीनी जैसी हर्बल चाय पीना बेहतर रहता है. हल्का काढ़ा और गुनगुना पानी भी शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इम्युनिटी बढ़ाता है.
ठंड में राहत या फिर सेहत पर वार? अगर आप भी सर्दियों में बार-बार पी रहे हैं चाय, तो जान लीजिए आयुर्वेद की ये बात
