चरखी दादरी में रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेता गिरफ्तार:आपत्ति हटाने के मांगे ₹7 हजार, ₹5 हजार में हुआ सौदा, रोहतक ACB की कार्रवाई

Spread the love

चरखी दादरी में एक रजिस्ट्री क्लर्क को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी चरखी दादरी के लघु सचिवालय से पकड़ा गया है। आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री से आपत्ति हटाने के लिए पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक को सोमवार को शिकायत मिली थी कि दादरी लघु सचिवालय में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क एक जमीन की रजिस्ट्री में लगी आपत्ति को हटाने की एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम दादरी पहुंची। क्लर्क ने की 7 हजार रुपए की मांग शिकायतकर्ता प्रीतम कुमार ने ACB को दी शिकायत में बताया कि गांव छपार में 378 वर्गगज के प्लॉट की रजिस्ट्री करवाना चाहता था। क्लर्क अनिल शर्मा ने उससे 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बार-बार परेशान करने पर ACB रोहतक में शिकायत कर दी। रोहतक एसीबी टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने शिकायतकर्ता को रुपए देकर सोमवार को क्लर्क को देने के लिए कहा था। दोपहर करीब 1 बजे टीम ने आरोपी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने शिकायतकर्ता को दिए कैमिकल लगे नोट इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रोहतक शुगर मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग मौजूद रहीं। टीम ने शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे 5 हजार रुपए देकर रजिस्ट्री क्लर्क के पास भेजा। इशारा मिलते ही टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क को काबू कर लिया।