संगम में रीलबाज खुशी का डांस:माघ मेले में पहुंचे रुद्राक्ष वाले बाबा; बाहरी नंबर की गाड़ियों की मेले में नो एंट्री

Spread the love

प्रयागराज में माघ मेले का आज 12वां दिन है। लोग सुबह से ही संगम स्नान को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के साथ ही सांधु संतों, नागा बाबाओं के अपने अलग और अनूठे रंग में हैं। मंगलवार रात सतुआ बाबा ने ऊंट की सवारी की। वहीं रीलबाज खुशी ने संगम नोज पर डांस का वीडियो बनाया। इसके अलावा 30 किलोग्राम रुद्राक्ष के साथ रुद्राक्ष वाले बाबा भी माघ मेले में पहुंचे हैं। वहीं मंगलवार शाम नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लग गई। इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। शिविर में कल्पवास कर रहे लोग जान बचाकर भागे। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझा ली गई। पहले 3 तस्वीरें देखिए…. माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…