मेष के लिए लाल, मिथुन के लिए हरा…राशि के हिसाब से खेलें होली, 100 साल बाद ऐसा संयोग, खुल जाएगी किस्मत

Spread the love

इस बार की होली खास है. करीब 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया रहेगा. होली को कैसे मनाएं कि उसका पूरा लाभ मिले, लोकल 18 ने इस बारे में हरिद्वार के पंडित श्रीधर शास्त्री से बात की. वे बताते हैं कि इस बार होली करीब 100 साल बाद भद्रा और चंद्र ग्रहण में होने वाली है. 2 मार्च को शाम से संपूर्ण रात्रि तक भद्रा रहेगी और 3 मार्च की दोपहर 3:20 से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 6: 47 तक रहेगा. अगर इस साल होली का दहन और दुल्हेंडी (रंगों की होली) राशि के अनुसार की जाए तो सभी दोष खत्म हो जाएंगे. इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी.