हरियाणा में पहली बार घने कोहरे का रेड अलर्ट:3 जिलों में विजिबिलिटी जीरो, 4॰ सेल्सियस तक तापमान गिरेगा; 9 जिलों में कोल्ड डे

Spread the love

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड के इस सीजन में हरियाणा में पहली बार कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शनिवार (3 दिसंबर) को 3 जिलों में बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा होगा और विजिबिलिटी लगभग शून्य होगी। इसके साथ ही राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ स्थानों पर भी घना कोहरा रहने की संभावना है। इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, राजस्थान से सटे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के अलग-अलग हिस्सों में आज शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। 4 जनवरी से कोहरा कम होगा
मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से हवाएं बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी। इसके कारण कोहरे से राहत मिलेगी मगर शीत हवाएं चलने से रात का तापमान विशेषकर गिरेगा। वहीं, दिन के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग ने 6 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी…