मध्य प्रदेश में 4,767 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्तियां अस्थायी, मानदेय आधारित एवं मानसेवी होंगी। विभिन्न जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन बुलाए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसके पहले विभाग ने 6 माह पहले 19500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। पात्र महिलाएं MP Online के ‘चयन पोर्टल’ से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 1,573 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 3,194 आंगनवाड़ी सहायिका पद भरे जाना है। कुल 4,767 रिक्तियां हैं। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्त पदों की संख्या भी शामिल है। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य
आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। यह शर्तें पूरी होना चाहिए
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के 4767 पदों पर होगी भर्ती:एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार, 10 जनवरी अंतिम तारीख
