हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबल की भर्ती, 8500 फार्म जमा:युवाओं को ऑनलाइन आवेदन में आ रही दिक्कत; HSSC का टोल फ्री नंबर जारी

Spread the love

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के 5500 पदों पर आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसके बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से इसको लेकर एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वे आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर समाधान पा सकेंगे, अब तक 10 हजार युवाओं ने आवेदन किया है, जिसमें साढ़े 8 हजार के करीब युवाओं ने अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया है कि एक बार फाइनल फॉर्म सबमिट होने के बाद युवा उसमें करेक्शन नहीं कर पाएंगे। इसलिए फार्म भरने से पहले उसे ध्यान पूर्वक पढ़ें। यहां पढ़िए क्या आ रही मुख्य दिक्कत… हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में युवाओं को मुख्य दिक्कतें आयु सीमा, CET क्वालिफिकेशन, और सही कैटेगरी] डिटेल्स भरने में आ रही हैं, खासकर CET परीक्षा में देरी के कारण कई उम्मीदवार ओवरएज हो रहे हैं और उन्हें 3 साल की आयु छूट की मांग करनी पड़ रही है, साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरते समय EWS जैसी कैटेगरी चुनने और जानकारी सही से भरने में भी परेशानी आ रही है, जैसा कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में देखा जा सकता है। युवा भारी संख्या में अपनी इन दिक्कतों को साझा कर रहे हैं। युवाओं को आ रही दिक्कतों पर मिली ये शिकायतें पढ़े… यहां पढ़िए क्या है फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस… 1. फॉर्म भरने का पहला प्रॉसेस क्या है? हरियाणा पुलिस में ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिए सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं। यहां Advt No- 01/2026- ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर रिक्रयूटमेंट टू पोस्ट ऑफ पुलिस डिपार्टमेंट के लिंक पर जाना होगा। यहां आपको कुछ जरूरी इंस्ट्रक्शन पढ़ने को मिलेंगे। 2. ग्रुप-सी CET रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा डिक्लेरेशन पर क्लिक करने के बाद प्रोसीड पर करें। अब आपको अपना ग्रुप सी सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा। सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी को भरने के बाद आपके सामने सीईटी फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स आ जाएंगी। अब प्रोसीड टू कम्पलीट योर योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर जैसे टैब में अपनी जानकारी देनी होगी। 3. हर डिटेल के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जो जानकारी आप भर रहे हैं, उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर jpg/jpeg/png फॉर्मेट में 4kb से 100kb के अंदर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म प्रिव्यू में अपनी सभी जानकारियां देख लें और फॉर्म को डाउनलोड कर लें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर उसके सभी पेजों पर साइन करके तारीख लिखकर पूरा फॉर्म की साइन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। 4. HSSC की वेबसाइट देखते रहें युवा अन्य जानकारी के लिए युवाओं को ये सलाह दी जाती है कि वह टाइम टू टाइम हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की बेवसाइट जरूर देखते रहें। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव आकर युवाओं के सवालों के जवाब दे रहे हैं।