Pakodi Raita Recipe: रमजान के महीने में इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाने के लिए पकौड़ी रायता एक लाजवाब ऑप्शन है. दिनभर के रोजे के बाद शरीर को ठंडक देने वाली यह डिश न केवल जायके से भरपूर है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इफ्तार के लिए घर में बनने वाली पकौड़ियों को जब मसालेदार मट्ठे और लहसुन-मिर्च की चटनी के साथ मिलाया जाता है, तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. जानिए कम समय में तैयार होने वाली इस डिश की पूरी रेसिपी.
Recipe: इफ्तार में ट्राई करें ये अनोखा रायता! मिनटों में बनकर होगा तैयार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
