Pahadi Phanu Gahat Dal Recipe: उत्तराखंड के पहाड़ों में बने पारंपरिक व्यंजन न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें से एक खास व्यंजन है फाणू, जो गहत और अन्य दालों से बनाई जाती है. सर्दियों में यह शरीर को गर्म और मजबूत रखने में मदद करती है. ऋषिकेश की गृहिणी रुचि ने बताया कि कैसे दालों को पीसकर और सरसों के तेल का तड़का लगाकर इसे खास विधि से तैयार किया जाता है. अगर आप भी पहाड़ों की इस असली ताकत और असली स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं, तो जानिए फाणू बनाने का सही तरीका.
Recipe: दाल-मखनी भी लगेगी फीकी! अगर चख ली ये खास पहाड़ी डिश, सेहत के लिए भी है वरदान, जानें बनाने का तरीका
