राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनपीयू में तीन दिवसीय खेल महोत्सव शुरू

Spread the love

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो दिनेश कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसके पांडे और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद खेल मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को लेकर डॉ संगीता कुजूर ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अनुशासन, परिश्रम और सादगी को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्लू) डॉ एसके पांडे ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और विचारों को भी स्वस्थ बनाता है।

कुलपति प्रो दिनेश कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्ठा की शपथ दिलाई।

प्रतियोगिता में योद्ध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय, जीएलए कॉलेज, एमके कॉलेज पाकी, एसएस जेएसएन कॉलेज, एसएसएमएस कॉलेज तरहसी सहित अन्य कॉलेजों की सक्रिय भागीदारी रही।