गुरुग्राम में रैपिडो कैब ड्राइवर की अपहरण के बाद हत्या:मफलर से गला घोंटकर मारा, सुल्तानपुर झील के पास फेंकी लाश, कार छीन ले गए आरोपी

Spread the love

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय कैब ड्राइवर का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी डेडबॉडी झाड़ियों में फेंक दी और कैब को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने देर रात सुल्तानपुर झील के समीप से युवक का शव बरामद किया। रैपिडो से बुक कर टैक्सी बुलाई बुलाई गई थी। मृतक सूरज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और गुरुग्राम के गांधी नगर में रहता था। वह अपनी टैक्सी को रैपिडो प्लेटफार्म पर चलाता है। 28 जनवरी को उसके पास बुकिंग आई थी। जब वह बसई जोहड़ के पास गया तो वहां पर तीन युवक मिले। उन्होंने ओटीपी देकर राइड शुरू की। आरोपी उसे फर्रुखनगर रोड पर ले गए और वहां पर सुनसान एरिया में पहुंचकर कर गाड़ी रुकवा ली। डेडबॉडी सुनसान एरिया में फेंकी फिर पिछली सीट पर बैठे एक आरोपी ने गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद लाश को सुलतानपुर झील के पास झाड़ियों में फेंक कर उसकी कैब लेकर फरार हो गए। रैपिडो की राइड पूरी नहीं हुई और मृतक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। परिवार वालों की तरफ से जब कॉन्टेक्ट नहीं हुआ तो पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई गई। युवक सूरज अनमैरिड था और उसके रिश्ते की बात चल रही थी। पोस्टमॉर्टम में पता चलेगा हत्या का तरीका पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉच्यूरी भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम में पता चलेगा कि सूरज की हत्या की तरीके से की गई। हालांकि अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि उसकी रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई। मामले की जांच कर रही पुलिस
सेक्टर नौ थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि कैब में जीपीएस लगा हुआ था। कंपनी से कार की लोकेशन पूछी गई, तो बताया गया कि यह दिल्ली में खड़ी है। पुलिस को सूरज की लास्ट लोकेशन सुलतानपुर की मिली तो वहां पर बॉडी मिल गई। सीसीटीवी खंगाले जा रहे
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर रात के वक्त डेडबॉडी रिकवर की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।