हरियाणा के नूंह जिले में पंजाब की युवती के साथ होटल में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान और बोलचाल शुरू हुई तो उसे दावत देने के बहाने होटल बुला लिया गया। यहां उसके साथ रेप किया और वीडियो बना ली। इसके बाद ईद पर अपने गांव ले जाकर बंधक बना लिया और कई बार रेप किया। शादी करने की बात कहकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर जान से मारने और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती शनिवार की रात में वहां से किसी तरह भाग निकली और फिरोजपुर झिरका थाने पहुंच मामले की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय युवक ट्रक चालक है, जबकि 24 वर्षीय युवती नर्स का काम करती है। युवती शादीशुदा है, लेकिन उसका पति से तलाक हो चुका है। पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक की वजह से ही उसकी शादी टूटी थी। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। पीड़िता कैसे बनी शिकार, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में पहले भी दर्ज हो चुके हैं ऐसे मामले मेवात क्षेत्र में इससे पहले भी जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं। घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ————————– ये खबर भी पढ़ें….
नूंह में एक ही परिवार के 5 लोगों का धर्मांतरण:भाई बोला- बहला-फुसलाकर ले गए; एफिडेविट में कहा- स्वेच्छा से इस्लाम कबूला
नूंह जिले के नगीना में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हिंदू समुदाय से जुड़े एक ही परिवार के पांच सदस्यों के इस्लाम धर्म कबूल करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उन्हें बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्मांतरण कराया गया, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एफिडेविट के मुताबिक अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा के होटल में पंजाबी नर्स से रेप, VIDEO बनाया:सोशल मीडिया पर दोस्ती, दावत के बहाने नूंह बुलाया, धर्म परिवर्तन भी कराना था
