अबोहर की महिला को काम के बहाने राजस्थान लेकर जाकर रेप किया गया और 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा। महिला ने कहा कि आरोपी उसे मुंहबोली बहन कहता था और इसी का फायदा उठाकर उसे अपने साथ ले गया। राजस्थान ले जाने के बाद आरोपी ने उसका फोन तोड़ दिया। जिसके कारण उसकी किसी से बात नहीं हो पाई। किसी तरह उसके हाथ आरोपी युवक का फोन लगा, तो उसने अपने पति को कॉल कर आपबीती बताई। इसके बाद पति, देवर और ससुर उसे लेने के लिए राजस्थान पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही आरोपी श्रीगंगानगर में महिला को छोड़कर भाग गया। इसके बाद उसे यहां लाकर अस्पताल में मेडीकल के लिए दाखिल करवाया। वहीं पति ने कहा कि उसने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर से उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने ये बड़ी बातें बताई… पति बोला- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की महिला के पति ने 23 मार्च को शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, जो पत्नी के लापता होने की शिकायत खुईयां सरवर थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना खुहियां के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच लेडी इंस्पेक्टर परमिला और गुरदीप सिंह को सौंप दी गई है। पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पैसों के बारे में पुलिस मामले की जांच करेगी या आरोपी पकड़ा जाएगा उसके बाद इस मामले का स्पष्टीकरण होगा।
मुंहबोली बहन से रेप, 10 दिन बंधक बनाया:काम के बहाने अबोहर से श्रीगंगानगर ले गया; बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा
