गुरुग्राम में कल राव नरबीर की अग्निपरीक्षा:अहीरवाल में शक्ति प्रदर्शन, तय होगी 2029 की सियासी दिशा, रैली बनेगी ताकत का पैमाना

Spread the love

अहीरवाल की राजनीति में अब तक रेवाड़ी के राव इंद्रजीत सिंह का दबदबा रहा है। दक्षिणी हरियाणा में 2014 से पहले कांग्रेस और 2014 के बाद भाजपा की राजनीति राव इंद्रजीत सिंह के इर्दगिर्द घूमती रही है। 75 पार हो चुके राव इंद्रजीत सिंह को समय-समय पर राव नरबीर से चुनौती मिलती रही है। बता दे कि 22 मार्च रविवार को गुरुग्राम के कांकरौला में राव नरबीर सिंह को एक बार फिर अग्निपरीक्षा देनी होगी। दरअसल 2029 के चुनाव में दक्षिणी हरियाणा में भाजपा की अगुवाई कौन करेगा कांकरौली रैली में जुटने वाली भीड़ से कुछ हद तक इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। खुब चली थी जुबानी जंग दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में दोनों दिग्ग्जों के बीच खुब जुबानी जंग चली थी। भ्रष्टाचार पर शुरू हुआ वाकयुद्ध राजनीतिक हार जीत तक पहुंच गया था। राव इंद्रजीत सिंह ने राव नरबीर को 2009 में मिली हार याद दिलाई थी तो राव नरबीर ने राव इंद्रजीत सिंह को 1987 में जाटुसाना में मिली हार की याद करवाई थी। राव इंद्रजीत सिंह हमेशा पड़े भारी 1987 में राव इंद्रजीत सिंह को हराकर राजनीति की शुरूआत करने वाले राव नरबीर सिंह भले ही समय-समय पर राव इंद्रजीत सिंह को चुनौती देते रहे हों। राजनीतिक ताकत के मामले में राव इंद्रजीत सिंह हमेशा भारी पड़े है। पुरानी फॉर्म में दिखे राव नरबीर सिंह 2019 के चुनाव में कुछ नेताओं ने भाजपा की टिकट पाने के लिए राव नरबीर सिंह का हाथ पकड़ा, परंतु राव इंद्रजीत सिंह के हंटर ने राव नरबीर को ही चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया था। 2024 में वापसी के बाद एक बार फिर राव नरबीर सिंह अपनी पुरानी फॉर्म में दिखे हैं। बिमला चौधरी भी पीछे हटी राव नरबीर सिंह के निमंत्रण पर बादशाहपुर विधानसभा मख्यमंत्री का कार्यक्रम 22 मार्च का फाइनल हुआ। इसके साथ ही पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने भी 22 मार्च को कार्यक्रम रख दिया। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री आरती राव के साथ रेवाड़ी के तीन विधायकों को भी निमंत्रण दिया गया। पटौदी में कार्यक्रम की सूचना के बाद राव नरबीर सिंह ने आयोजन स्थल बदल दिया। हालांकि बाद में राव इंद्रजीत सिंह की व्यस्तता का हवाला देकर बिमला चौधरी ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। जर्मनी की कंपनी का पंडाल राव नरबीर सिंह ने कांकरौला में 400 बाई 800 का वाटरप्रूफ कवर्ड पंडाल लगाने का जिम्मा जर्मन की कंपनी को दिया है। आयोजन स्थल पर 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। स्वयं राव नरबीर सिंह पिछले कई दिनों से रैली की तैयारियों में लगे हुए हैं। जिससे रैली को लेकर राव नरबीर सिंह की गंभीरता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रेवाड़ी से भी जाएंगे समर्थक उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर के निजी प्रवक्ता हरिंद्र यादव ने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रैली को लेकर केवल बादशाहपुर और गुरुगाम में ही नहीं, रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। विकास रैली अहीरवाल (विशेषकर बादशाहपुर) के विकास के नए द्वार खोलेगी।