रामपाल बोला- मैंने जेल में बैठकर लीला रची:पहला वीडियो संदेश जारी किया, कहा- अब पूरी पृथ्वी पर आश्रम बनाउंगा

Spread the love

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने जेल से बाहर आने के बाद अपना पहला वीडियो संदेश अपने भक्तों के लिए जारी किया है। करीब 8 मिनट के इस संदेश में रामपाल ने कई बड़े दावे किए हैं। रामपाल ने बताया कि वह जेल जरूर गया था, मगर यह सब उसकी ही लीला थी। भगवान ने हमें उजाड़ा ताकि हम और आगे बढ़ सकें। रामपाल ने इस दौरान 2006 में रोहतक करौंथा आश्रम और 2014 में बरवाला के सतलोक आश्रम का जिक्र करते हुए बताया कि हमें वहां से भगाया गया, उजाड़ दिया गया। हम एक चादर में आश्रम से निकले और आज आपके सामने हैं, हम कहां हैं। जब 2014 में उजाड़ा गया, हमारे पास बस एक ही आश्रम था और आज 13 से 14 आश्रम हैं। रामपाल ने कहा कि सत्य परेशान जरूर हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि भक्ति का मार्ग उजड़कर ही बसता है, ठीक वैसे ही जैसे खेत में डाला गया गेहूं का दाना खुद नष्ट होकर कई गुना फसल देता है। रामपाल के वीडियो संदेश की खास बातें…