अन्य घायलों में अन्नी की माता, गुनाराम टुडू और आजादी साहू का नाम शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में सांढ़ क्षेत्र में इधर-उधर भाग रहा था, लेकिन बाद में वह उग्र हो गया और राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया। लोग बचने के लिए घरों और दुकानों में छिपने लगे, लेकिन सांढ़ के सामने आने वालों को उसने बुरी तरह घायल कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मानगो नगर निगम पहुंचे और मदद की गुहार लगाई, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि उनके पास ऐसे पशु को पकड़ने का कोई साधन नहीं है। इसके बाद लोग वन विभाग के पास पहुंचे, पर वहां से भी यही जवाब मिला कि यह जंगली जानवर नहीं, घरेलू पशु है, इसलिए वे कुछ नहीं कर सकते।
मदद न मिलने पर लोगों विधायक सरयू राय से संपर्क किया। सरयू राय ने के निर्देश पर जूलॉजिकल पार्क की टीम मौके पर पहुंची और सांढ़ को काबू करने का प्रयास किया।
