रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय के छात्राओं को दिया गया एचपीभी वैक्सीन

Spread the love

डॉ मनीष ने बताया की इससे भविष्य में होने वाले गम्भीर खतरों से रोकथाम हो सकती है। आज के टीकाकरण में रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह, एसएमसी यूनिसेफ़ राजीव कुमार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सह विद्यालय निदेशक मदन बनिक, डॉ अखिलेश कुमार, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ नरेंद्र कुमार, भीसीसीएम अरविंद कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ सनी कुमार विक्रम, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ धीरज कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ मनीष कुमार ने बताया कि टीकाकरण के वक्त बच्चियों का निबंधन करवाना आवश्यक है, टीकाकरण के बाद उनके मोबाइल नंबर पर टीकाकरण सर्टीफिकेट भी उपलब्ध होगा, उन्होंने कहा कि टीकाकरण का किसी तरह का गंभीर दुष्परिणाम नहीं होता। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर आरबीएसके की मेडिकल टीम मौजूद थी। उन्होंने बताया कि बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए टिका दिया जाना आवश्यक है जिससे वे सभी भविष्य के लिए सुरक्षित रह सकेंगी, उन्होंने बताया कि इसके लिए अभिभावक की सहमति भी आवश्यक है।