झारखंडी जनता के हक के लिए लड़े रामदास सोरेन : प्रवीण
पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि रामदास सोरेन का जाना उस पीढ़ी का एक पाया खिसक जाना है, जिसने झारखंडी जनता के हक और सम्मान की लड़ाई को मूलमंत्र बनाया था। वह मंत्री पद की दौड़ में नहीं बल्कि जनकल्याण में तत्पर दिखते थे।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के चले जाने पर आदिवासी जनता के लिए आवाज उठाने वाला चला गया। वे जीवन भर विस्थापितों और मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे। मंत्री बनने के बाद भी सादगी कम नहीं हुई थी।
