राम नाम की धुन से गूंजेगा खरसिया अंचल : सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रीराम-सप्ताह शुक्रवार से

Spread the love

कीर्तन के रूप में प्रारंभ हुई इस परंपरा ने अब भव्य मेले का रूप ले लिया है। वहीं पिछले कुछ वर्षों से श्रीहनुमान सेवा समिति और सियाराम सखा मंडल के युवाओं के द्वारा इस पावन-कीर्तन को वर्ष प्रतिवर्ष अधिक और अधिक भव्यता प्रदान की जा रही है। सप्ताह भर तक अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन में न सिर्फ खरसिया नगर वरन आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी भक्तों का आवागमन चौबीसों घंटे लगा रहता है। इस पावन संकीर्तन में बच्चे युवा और वृद्ध, सभी बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं।

खास बात यह है कि सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रथम पुजारी पंडित हरनारायण शर्मा का परिवार ही परंपरागत रूप से हनुमान जी की पूजा करता आ रहा है। वर्तमान में हरनारायण महाराज के पौत्र बिट्टू शर्मा द्वारा हर घर की आस्था के केंद्र सिद्ध बजरंगबली के इस मंदिर को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।