राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने का मामला इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम उजागर हो गए, लेकिन कैंसिल हुए विधायकों के नाम जारी नहीं किए गए। इसी पर सियासी रार छिड़ी है। सभी पार्टी नेता इसी बात पर तंज कस रहे हैं। इसी पर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की प्रतिक्रिया आई है। विधायक सेतिया ने सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि पार्टी अगर नेमा धर्मी कराए 4 कैंसिल वोटों के लिए तो सबसे पहले उसके लिए सिरसा का विधायक गोकुल सेतिया तैयार यह उन विधायकों पर कटाक्ष किया गया है, जिनका नाम पार्टी ने नहीं लिया है। ऐसे में सीधा तौर पर मांग है कि पार्टी से ये मांग है कि उन विधायकों का नाम भी उजागर किया जाए। वहीं, विधायक गोकुल सेतिया आज मंगलवार को शहर में रानियां रोड स्थित सेतिया आवास पर जनता दरबार में आमजन से रूबरू हुए और जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विधायक गोकुल सेतिया ने मीडिया को दिए बयान में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा, इतने दिन तक हम सभी कांग्रेस विधायक साथ रहे। ये साथ रहने की बात नहीं, जिस पार्टी ने यहां पहुंचाया है। कैंसिल करने वालों के नाम भी पार्टी उजागर करे : सेतिया विधायक सेतिया बोले, मेरी पार्टी से अपील है कि जिन 4 के वोट कैंसिल हुए हैं, उनको पार्टी क्लीयर नहीं करेगी। इससे उन लोगों के हौसले और ज्यादा बुलंद होंगे कि अपना वोट किस प्रकार से कैंसिल किया। जिसके लिए मेरा नाम वायरल किया गया, उसके लिए स्पष्ट तौर पर चंडीगढ में धरना दिया था। इस पर हमारे नेता प्रतिपक्ष ने क्लीन चिट्ट दी थी। विधायक सेतिया ने हाथ में जल उठाकर नेमा धर्मी पर आए और कहा-मैंने ईमानदारी से पार्टी के लिए वोट किया और कोई गलत नहीं थी। वो बिलकुल सही तरीके से डाला गया। ये निष्ठा और पार्टी के प्रति कर्मठता से पार्टी उम्मीदवार को वोट दिया। पहले उसकी डिटेल निकलवाइए कि वो कैंसिल कैसे हुए। किसी के पीछे कोई मार्क हो या तथ्य नहीं खुलेंगे। जब तक इसके पत्ते नहीं खुलेंगे, ये पार्टी के लिए खतरनाक है। हाईकमान से कहूंगा कि सीरियस ले। सेतिया बोले, मैंने नगर परिषद व राज्यसभा में पार्टी को वोट डाला। व्यक्तिगत तौर पर किसी की तारीफ करना अलग बात है। लोकसभा में कांग्रेस की 5 सीटें आई। अब विधानसभा में जोश में नहीं आई। इसलिए हताश नहीं होना। पार्टी के भीतरघात करने वालों का पता नहीं चलेगा तो उनके हौंसले बुलंद होंगे और ये लोग पेंशन लेते रहेंगे और किसी को आगे नहीं आने देंगे। पार्टी हाईकमान इन पर सख्त एक्शन ले।
विधायक की पोस्ट पर समर्थकों के मिलेजुले कमेंट विधायक गोकुल सेतिया की पोस्ट पर समर्थकों के मिले-जुले कमेंट है, जिसमें लिखा-क्या ये नेमा धर्मी राजनीति में सही है। नेमा धर्मी सही है, पर आपकी अपनी राजनीति में नीयत साफ है और समाज से जुड़े हैं। कुछ ने कमेंट में ये भी लिखा है कि वहीं है पंज प्यारे। कुछ लोगों ने पिता-पुत्र हुड्डा की भी इस षडयंत्र के पीछे की भूमिका बताया है। अभय चौटाला कांग्रेस पर साध चुके निशाना इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने भी कल सोमवार को जींद के नरवाना रैली के दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा था। अभय चौटाला ने कहा था-कांग्रेस के 5 नहीं 9 विधायकों ने बीजेपी को वोट दिया है। 5 ने सीधा क्रॉस वोट किया और 4 के वोट कैंसिल हुए। पार्टी ने हुड्डा को 37 वोट डलवाने की ही जिम्मेदारी दी थी, पर वो 37 वोट ही देख नहीं पाए। जब हर विधायक को वोट दिखाकर डालना होता है, चाहे वह किसी और पार्टी को डाले, नहीं तो वोट कैंसिल हो जाता है। हुड्डा को उसी वक्त पता चल गया था, पर किसी का नाम नहीं बताया। क्रॉस वोट डालने वाले 5 विधायकों के नाम ही उजागर किए हैं। वहीं, अभय चौटाला विधायक गोकुल सेतिया द्वारा अंतरात्मा से वोट देने के बयान पर भी तंज कसा था कि वो तो शाम 5 बजे के बाद पता चल जाएगा कि अंतरात्मा किसी भटकी है। इसी पर विधायक सेतिया ने भी जवाब देते हुए पोस्ट डाली कि वो तो समय बताएगा अभय अंकल।
राज्यसभा चुनाव विवाद, MLA सेतिया ने जल उठाकर नेमा-धर्मी की:सिरसा में गोकुल बोले-पार्टी एक्शन ले नहीं तो किसी को आगे नहीं आने देंगे
