डॉ. बिंदल रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माता कटासन मंडल के सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखना चाहिए, ताकि लोगों को यह समझ आ सके कि प्रदेश में वास्तव में हुआ क्या है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली ने न केवल आम जनता का व्यक्तिगत नुकसान किया है, बल्कि समाज के सामूहिक हितों को भी आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, रोजगार के अवसर घटे हैं और जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने अपने तीन साल केवल झूठ बोलने और भाजपा को कोसने में व्यतीत किए, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उसके वायदाखिलाफी के लिए जवाब देगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करें। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो जनता के विश्वास पर खरी उतरी है और प्रदेश को फिर से विकास की राह पर आगे ले जाने में सक्षम है।
