तेलंगाना से एजेंट का हिसाब करने आया था रजनीकांत:तेजधार हथियार से गर्दन काटकर मर्डर, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद-ठोल रोड पर मिला शव

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद-ठोल रोड पर मंदहेड़ी गांव के पास से बरामद शव की पहचान हो गई। पुलिस ने 2 डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। गर्दन के पीछे चाकू और तेजधार से हमला कर व्यक्ति की हत्या की गई। मरने वाले की पहचान काटिका रजनीकांत (45) निवासी अढलुर जिला कामारेड्डी तेलंगाना के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम में रजनीकांत के शरीर पर 13 तेजधार हथियार से वार करने के निशान मिले। रजनीकांत 2 दिन पहले ही अपने घर से हरियाणा आया था। वीजा एजेंट से करना था हिसाब मुदम सत्यम निवासी अढलुर ने पुलिस को बयान दिए कि रजनीकांत उसका चचेरा भाई था। रजनीकांत करीब एक साल पहले रसिया में गया था। हरियाणा के वीजा एजेंट उसके भाई को रसिया भेजा था। एजेंट ने 3 साल का वीजा देने का बहाना बनाकर 3 महीने का वीजा था। कल मिली सूचना सत्यम के मुताबिक, उनको कुरुक्षेत्र पुलिस से रजनीकांत की हत्या की सूचना मिली थी। किसी ने उसके भाई का गर्दन काटकर मर्डर कर दिया। पुलिस ने उनको शव की पहचान के लिए उनको कुरुक्षेत्र बुलाया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके हवाले कर दिया। शरीर पर मिले 13 घाव फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि रजनीकांत की गर्दन पर चाकू और धारदार हथियार से काटने के 2 निशान मिले। चेहरे पर चाकू से काटने के 3 और कमर पर 6 बार चाकू मारने के निशान थे। उसके सिर पर भी 1 चोट मिली। रजनीकांत की मौत गर्दन पर हुए वार से हुई। मंगलवार रात हुई मौत रजनीकांत की मौत मंगलवार की रात 10 बजे से 1 बजे के बीच होनी आशंका है। हत्या के लिए चाकू के साथ किसी और भी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। दूसरा हथियार गन्ने काटने वाला कटर, कुल्हाड़ी या तलवार हो सकती है। डॉक्यूमेंट से मिला सुराग थाना इस्माइलाबाद के SHO दिनेश कुमार ने बताया कि कल पुलिस को शव के पास से कागज मिला था। उसमें लिखे पते इसके जरिए पुलिस ने इसके परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।