राजस्थान राज्य की प्रथम सेना भर्ती रैली अलवर में पांच अगस्त से

Spread the love

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और अलवर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है और कदाचार को रोकती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह दलाली के बहकावे में न आए और न ही धोखाधड़ी या अनुचित तरीको का सहारा लें। यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को नहीं सौंपने चाहिए और केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए।

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) देखे या सेना भर्ती कार्यालय, अलवर से संपर्क करें।