राजस्थान-23 साल की साध्वी को उनके आश्रम में ही समाधि:पिता बोले- उन्हें केवल जुकाम थी, इंजेक्शन से हुई मौत, ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे

Spread the love

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा को आज बालोतरा में उनके आश्रम में समाधि दी गई। बुधवार शाम को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कथावाचक की मौत हो गई थी। साध्वी की मौत के करीब 3 घंटे बाद एक कथित सुसाइड नोट भी सामने आया था। इससे मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बाईसा की मौत को लेकर पिता का दावा है कि उन्हें केवल जुकाम था। एक इंजेक्शन लगाने के कुछ सेकेंड बाद साध्वी की तबीयत बिगड़ी थी। वहीं, उनके भक्त पिता के साथ 6 महीने पुराने एक ब्लैकमेलिंग केस से भी उनकी मौत को जोड़कर देख रहे हैं। अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे साधु-संत साध्वी प्रेम बाईसा का निधन होने के बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव परेऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में बड़ी संख्या में साधु-संत और उनके समर्थक पहुंच चुके हैं। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें समाधि दी जाएगी। साध्वी की पार्थिव देह को भक्तों और समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। गुरुवार देर शाम को जोधपुर से साध्वी प्रेम बाईसा की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव परेऊ लाई गई। इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान उनके पिता भावुक होकर रोते नजर आए। अब देखिए- साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़े PHOTOS… …. साध्वी की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; कल होगा अंतिम संस्कार राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत सुसाइड या हादसा?:6 महीने पुराने ब्लैकमेलिंग केस की चर्चा, अपने ही निजी स्टाफ पर लगाए थे आरोप