राजा रघुवंशी का परिवार जलाएगा सोनम की शादी की साड़ियां:बेटे की आखिरी होली का VIDEO देखकर भावुक हुईं मां, कहा-यादों को आग के हवाले करेंगे

Spread the love

इंदौर में राजा रघुवंशी के परिवार ने होलिका दहन के दौरान सोनम की शादी की साड़ियों को जलाने का फैसला किया है। परिवार का कहना है कि यह बुराई और धोखे के अंत का प्रतीक होगा। राजा की मां ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। सोनम तो जेल में है उसे सजा कानून देगा, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी बुरी यादों को हम आज आग के हवाले करेंगे। यह वही साड़ी है, जो सोनम ने शादी के समय पहनी थी। इस कदम के जरिए परिवार अपने बेटे के साथ हुए विश्वासघात और दर्द को प्रतीकात्मक रूप से खत्म करना चाहता है। पिछले साल साथ खेली थी होली, अब सिर्फ यादें राजा की मां बेटे की पुरानी होली की वीडियो देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सोनम ने खुद राजा को रंग लगाने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ में गुलाल से होली खेली थी। राजा की मां ने रोते हुए कहा कि हमें क्या पता था कि यह उसकी आखिरी होली होगी। ये 3 तस्वीरें देखिए… होलिका दहन पर न्याय की पुकार
राजा का परिवार होलिका दहन के दिन विशेष पूजा भी करेगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेगा। साथ ही, न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज भी उठाएगा। राजा की मां ने कहा कि हमारे लिए होली अब पहले जैसी नहीं रही, लेकिन हमें विश्वास है कि सच्चाई जरूर सामने आएगी और हमारे बेटे को न्याय मिलेगा। हनीमून के बहाने ले जाकर की थी हत्या
मामला मई 2025 का है, जब राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। सोनम उसे हनीमून के बहाने शिलॉन्ग ले गई, जहां उसने अपने प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर साजिश रचकर हत्या करवाई। फिलहाल सोनम जेल में है और मामले की जांच जारी है। इसी मामले में पिछले मां दो लोगों को कोर्ट ने बरी किया है। वहीं, कई लोगों की इंदौर से सीधे शिलॉन्ग के कोर्ट में पेशी भी ऑनलाइन होती है। ग्राफिक्स के जरिए पढ़िए राजा रघुवंशी हत्याकांड… ………………………….. यह खबर भी पढ़ें राजा हत्याकांड- चार्जशीट में पत्नी सोनम मर्डर की आरोपी, प्रेमी राज भी हत्या का आरोपी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शव मिलने के 97 दिन बाद 6 सितंबर को एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है। पढ़ें पूरी खबर…