फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज, राज कुंद्रा के साथ एक्ट्रेस गीता बसरा नजर आएंगी

Spread the love

‘मेहर’ में राज कुंद्रा के साथ एक्ट्रेस गीता बसरा नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, बनिंदर बन्नी, रूपिंदर रूपी, मनप्रीत मणि, कुलवीर सोनी, अंकित सागर, नेहा ध्याल और सविता भट्टी जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन और कहानी दोनों राकेश मेहता ने तैयार की है। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

राज कुंद्रा की इस नई पारी पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी अपना प्यार और समर्थन जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह! पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिल गया है, लेकिन मेरे लिए तो वो हमेशा से हीरो रहे हैं। फिल्मों में आपका स्वागत है राज। आपको और ‘मेहर’ की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। निर्देशक राकेश मेहता पाजी, फिल्म के गाने और अब ट्रेलर कमाल के हैं। फिल्म देखने का इंतजार है। पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों… 5 सितंबर को मिलते हैं सिनेमाघरों में।”