Aaj Ka Mausam Live: होली खत्म होते ही मौसम ने तेजी से करवट ले ली है. रंगों के त्योहार के बाद अब कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और बढ़ती गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी राज्यों में तापमान लगातार चढ़ रहा है और दिन में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं आने वाले दिनों में पूरे देश में मौसम का ताजा हाल.
बारिश, तेज हवा और गर्मी का तांडव, नया विक्षोभ ढाएगा कहर! UP-बिहार से बंगाल तक असर, IMD का अलर्ट
