उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में देर रात से बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। इससे कई जिलों में तापमान घट गया है। हिमालय राज्यों में भी बारिश-बर्फबारी का एक और दौर शुरू हो गया है। हिमाचल के शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे साढ़े तीन महीने से चल ड्राई स्पेल खत्म हो गया है।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी तापमान में गिरावट जारी है। पिथौरागढ़ के आदिकैलाश और केदारनाथ धाम में न्यूनतम टेंपरेचर -18°C रहा। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, शुक्रवार को श्रीनगर में बर्फबारी के कारण, टेक-ऑफ और लैंडिंग सहित फ्लाइट ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद कर दिया गया है।नवयुग टनल के पास ट्रैफिक रोक दिया गया है। मुगल, सिंथन और SSG सड़कें भी बंद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी को दूसरा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे उत्तर भारत के 9 राज्यों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। तस्वीरों में देखें मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 24 जनवरी 25 जनवरी राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर में सीजन की पहली बारिश, 14 जिलों में भी ओले गिरने की चेतावनी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के साथ ही मौसम में बदलाव हो गया है। जयपुर में शुक्रवार सुबह आंधी और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बरसात हुई। मौसम विभाग में ने आज 14 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: सीजन की पहली बर्फबारी, कई हिस्सों में बारिश प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात से बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में आज भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में बारिश के बाद साढ़े 3 महीने का ड्राइ स्पेल टूटा है। बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी कमी आई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 6 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी-तूफान के आसार; उत्तरकाशी में झरना जमा 6 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: नोएडा-गाजियाबाद में बारिश, 18 जिलों में ओले का अलर्ट, पहाड़ों से आ रही हवाओं से पलटेगी सर्दी आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओले पड़ सकते हैं, नोएडा-गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में पारा 3-4°C लुढ़क सकता है। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर में रात का पारा 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
राजस्थान-UP में बारिश, शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी:हिमाचल में साढे़ महीने का ड्राई स्पेल टूटा; श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद, एयरपोर्ट पर बर्फ, कई फ्लाइट्स कैंसिल
