हरियाणा में रविवार सुबह मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारम जीटी रोड बेल्ट के कई जिलों में तेज हवा को साथ बारिश हुई। वहीं करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में देर रात जमकर ओले गिरे। इससे सरसों और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। इनके अलावा पानीपत, सोनीपत के कई हिस्सों में तड़के हल्की से मध्यम बारिश हुई। फरीदाबाद, पलवल में भी छिंटपुट बारिश देखने को मिली। वहीं सिरसा के डबवाली में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। करनाल में हुई ओलावृष्टि के 2 PHOTOS… मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश की संभावना जताई हरियाणा अग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने रविवार सुबह बुलेटिन जारी कर बताया कि में बताया कि दिन में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद जिलों में हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश सकती है। उधर, घरौंडा क्षेत्र के कैमला गांव में देर रात काफी देर तक ओले गिरे। यहां कुछ ही देर में धरती पर सफेद चादर बिछ गई। सरसों की फसल में आले गिरने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं 2 फरवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इक्का-दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट
हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा, जहां 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। करनाल में दिन का तापमान काफी कम (16.2 डिग्री सेल्सियस) रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों के भीतर 5.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। एक्सपर्ट ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम…
हरियाणा के कई जिलों में बारिश, करनाल में ओले गिरे:सफेद हुई जमीन, सरसों की फसल को नुकसान; आज 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट
