यूपी में बारिश-ओले का अलर्ट, 30 जिलों में भीषण कोहरा:50 ट्रेनें लेट; पारा 3.4 डिग्री पहुंचा, हाथियों को कंबल पहनाए

Spread the love

यूपी में पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज 16 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। अगर ओले गिरे तो तापमान और लुढ़केगा। सुबह से 30 शहरों में भीषण कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा है। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसा महसूस करा रही हैं। ठंड इतनी है कि बाइक चलाने पर हाथ सुन्न हो जा रहा है। मथुरा में हाथियों को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं। बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल की चादरें लगाई गई हैं। शाहजहांपुर में ठंड से बचने के लिए अलाव के पास गाय और डॉग भी बैठे दिखाई दिए। अलीगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार की बात करें तो मथुरा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। गाजियाबाद और नोएडा में भी बूंदाबांदी हुई। बारिश और बर्फबारी से पारा 10 डिग्री के आसपास आ गया। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। फिर दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त की संभावना है। मौसम की तस्वीरें देखिए- आलू और सरसों की फसलों पर खतरा ठंड और कोहरे के असर से आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान गिरता रहा तो पैदावार कम हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- बदलते तापमान और कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरपाइरीफास जैसी दवाओं का छिड़काव करें। आपके शहर में आज मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…