मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडौरी समेत 7 जिलों में पानी गिरने का अनुमान जताया है। दूसरी ओर रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, जबलपुर, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी की वजह से ऐसा मौसम रहा। भोपाल में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। हालांकि, दिन में तेज धूप निकल आई। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी का दौर चला। देखिए मौसम की तस्वीरें
MP में फरवरी में चौथी बार बारिश का अलर्ट:मंडला-डिंडौरी समेत 7 जिलों में कल गिरेगा पानी; टेम्परेचर बढ़ेगा
